Rajasthan BSTC Ki Taiyari Kaise Kare: आप भी राजस्थान के विधार्थी है और आपका भी सपना प्राइवेट और सरकारी टीचर बनने का है तो आपको भी Rajasthan BSTC (Pre D.El.Ed.) परीक्षा के बारे में जानकारी और स्टडी प्लान, बुक व टिप्स के बारे में पता होना चाहिए हर साल इस परीक्षा में लाखो छात्र भाग लेते है लेकिन उनको सही रणनीति और नियमित पढ़ाई और अच्छे नंबर कैसे लाए इस पर ध्यान नही देते जिससे उनका चयन अंतिम में नही होता जिससे बीएसटीसी कोर्स में प्रवेश नही ले पाते।
वर्तमान में Rajasthan BSTC को अब Pre D.El.Ed के नाम से जाना जाता है।
यदि आपको भी Rajasthan BSTC की तैयारी कैसे करें, रोज कितने घंटे पढ़ें, कौन-से विषय पहले पढ़ें, कौन-सी किताबें उपयोगी हो सकती हैं और परीक्षा से पहले रिवीजन किस तरह करें। तो आज इस लेख में हम आपको बीएसटीसी तैयारी को लेकर पूरी जानकारी आपके बताने वाले है।
Rajasthan BSTC क्या है?
Rajasthan BSTC, जिसे अब Pre D.El.Ed. Entrance Exam के नाम से जाना जाता है, राजस्थान में 2 वर्षीय D.El.Ed. (Diploma in Elementary Education) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है।
इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी एवं निजी D.El.Ed. कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है।
इसे भी पढ़े: बीएसटीसी पाठ्यक्रम पीडीऍफ़ डाउनलोड करे
BSTC की तैयारी शुरू करने से पहले क्या करें?
सबसे पहले पूरा सिलेबस एक बार पढ़ें और प्रत्येक विषय के टॉपिक्स की सूची बनाएं।
इसके बाद विषयों को तीन श्रेणियों में बांट सकते हैं:
- Strong Topics – जिनमें आपको पहले से अच्छी जानकारी है।
- Average Topics – जिनमें थोड़ी प्रैक्टिस की जरूरत है।
- Weak Topics – जिन पर अतिरिक्त समय देना है।
इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि दिन का कितना समय किस विषय को देना है।
Rajasthan BSTC Exam Pattern
आपको राजस्थान BSTC परीक्षा को पास करने के लिए सबसे पहले परीक्षा पैटर्न को समझना होगा जिसमे आपको किस टॉपिक से कितने प्रश्न और कितने नंबर का पूछा जाएगा राजस्थान में BSTC की प्रवेश परीक्षा को VMOU की तरफ से करवाया जाता है जिसमें बीएसटीसी पेपर में MCQ प्रकार के प्रश्न पूछते है जिसको हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है बीएसटीसी पेपर में कुल 200 MCQ प्रश्न होते है जिसके नंबर 600 नंबर का होता है इसमें आपको हर प्रश्न 3 नंबर का होता है इसमें कोई भी नकारात्मक अंक नही किये जाते गलत उतर देने पर
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| मानसिक क्षमता | 50 | 150 |
| राजस्थान सामान्य ज्ञान | 50 | 150 |
| शिक्षण अभिरुचि | 50 | 150 |
| भाषा क्षमता (हिंदी/अंग्रेजी) | 50 | 150 |
| कुल | 200 | 600 |
Rajasthan BSTC Ki Taiyari Kaise Kare?
राजस्थान बीएसटीसी की तैयार कर रहे अभ्यर्थी के मन में से सभी प्रश्न का उत्तर निचे बताये है जिसमे आपको स्टेप बाय स्टेप बताया है की कैसे और क्या करना है:
सबसे पहले Syllabus को समझें
पहले तो आपको राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में पास होने के लिए प्रथम स्टेप में तो ऑफिसियल वेबसाइट या Bloggingas से राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करके समना होगा इसमें कोन कोन से विषय शामिल है किस टॉपिक से कितने प्रश्न कितने नंबर के पूछे जाते है ये आप आधिकारिक सिलेबस से ही पता कर सकते है।
Exam Pattern को समझें
अब बहुत से छात्र बिना सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को देखे और समझे ही पढाई शुरू कर देते है जिससे उनको पता होता नही है किस विषय से कितने प्रश्न और नंबर के पूछे जायेगे और कोनसे टॉपिक को पढ़ना है बस बिना देखे कुछ भी पढना शुरू कर देते है जिससे उनकी पढाई होती है लेकिन परीक्षा नही पूछे जाने वाला जिससे उनका टाइम और मेहनत दोनों बर्बाद हो जाती है
आपको पहले यह समझना चाहिए—
- किस विषय से कितने प्रश्न आते हैं।
- किस टॉपिक का अधिक वेटेज है।
- किस विषय में ज्यादा स्कोर किया जा सकता है।
रोजाना Study Time Table बनाएं
अब आप अपने विषय के आधार पर रोज का स्टडीज समय सारणी को बनाये जिसमे आपको सभी विषय को महत्व देकर बनाना है इससे आपको रोज सभी विषय पढने में आसानी होगी और कोई भी परेशानी नही आएगी जिससे सभी विषय को समान समय मिलेगा आपको कम से कम रोज 5-6 घंटे पढाई के लिए निकालने होगे
उदाहरण:
- सुबह: General Knowledge
- दोपहर: Mental Ability
- शाम: Hindi/English
- रात: Teaching Aptitude + Revision
Rajasthan GK पर विशेष ध्यान दें
अब बात करते राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाला विषय राजस्थान जीके में आपको विशेस ध्यान देकर पढना होगा क्योकि इसमें बहुत सी विषय शामिल है और बहुत ज्यादा लबा है इस लिए इसमें विशेस विषय को पढ़े
- राजस्थान का इतिहास
- भूगोल
- संस्कृति
- लोक देवता
- मेले एवं त्योहार
- महत्वपूर्ण योजनाएं
- वर्तमान घटनाएं
Mental Ability की रोज Practice करें
राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस में मेंटल एबिलिटी सबसे ज्यादा नंबर लाने वाली विषय है जिसमे थोड़ी प्रैक्टिस से अच्छे नंबर ला सकते है:
- Analogy
- Number Series
- Coding-Decoding
- Blood Relation
- Direction Test
- Classification
- Ranking
- Puzzle
Language Section मजबूत करें
अब बात करते है भाषा के बारे में जिसमे आपको हिंदी और इंग्लिश विषय से प्रश्न पूछे जायेगे जिसमे आपको अच्छे नंबर आसानी से ला सकते है दोनों भाषा के कुछ मुख्य टॉपिक निचे बताये है :
- व्याकरण
- शब्दावली
- पर्यायवाची
- विलोम
- मुहावरे
- Comprehension
- Error Detection
Teaching Aptitude को हल्के में न लें
टीचिंग सैकोलोजी को सभी छात्र इसे हल्के में लेते है लेकिन इसको आपको सभी से पढने की जरूरत है क्योकि इसमें प्रश्न आपके टीचिंग और स्टूडेंट के बिच के व्यवहार को समजता है इस विषय के कुछ टॉपिक है जिसे आपको ध्यान से पढना होगा
- Child Psychology
- Teaching Methods
- Learning Process
- Classroom Behaviour
- Education System
Previous Year Question Papers हल करें
अब सबसे ज्यादा अवसर आपको राजस्थान बीएसटीसी के पुराने पेपर को हल करने के बाद में पता है की कैसे प्रश्न पूछाते है पेपर का पैटर्न कैसे होता है, कोनसा विषय और टॉपिक इम्पोर्टेन्ट है इससे आपके ज्यादा अवसर होते है पास होने के
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से—
- प्रश्नों का स्तर समझ आता है।
- महत्वपूर्ण टॉपिक पहचान में आते हैं।
- Speed बढ़ती है।
- Confidence मजबूत होता है।
Mock Test जरूर दें
बीएसटीसी मोक टेस्ट देने से आपको अपनी तैयारी का मूल्याकन हो जाता है आपका कोनसा विषय अच्छा और किस विषय में कमजोर है इसके बारे में पता चल जाता है
Mock Test से—
- Time Management बेहतर होता है।
- Accuracy बढ़ती है।
- Weak Topics की पहचान होती है।
नियमित Revision करें
अब बारी आती है आपके द्वारा पढ़े गये विषय और टॉपिक का रिवीजन करने से है जिससे आपको लम्बे समय तक याद रे सके जिससे आपको परीक्षा में फायदा हो
एक अच्छा नियम है—
- रविवार को पूरे सप्ताह का Revision करें।
- महत्वपूर्ण नोट्स दोहराएं।
- गलत प्रश्नों का विश्लेषण करें।
Rajasthan BSTC के लिए Best Books
| विषय | पुस्तक |
|---|---|
| राजस्थान GK | राजस्थान सामान्य ज्ञान (लक्ष्य/स्पर्धा) |
| Mental Ability | Lucent Reasoning |
| Hindi | सामान्य हिंदी |
| English | Objective English |
| Teaching Aptitude | BSTC Guide |
30 Days Rajasthan BSTC Study Plan
| दिन | कार्य |
|---|---|
| 1-7 | Syllabus + Basic Concepts |
| 8-15 | Subject Wise Practice |
| 16-22 | Previous Year Papers |
| 23-27 | Mock Test |
| 28-30 | Revision |
BSTC में सफलता के लिए Golden Tips
- रोज पढ़ाई करें, चाहे समय कम ही क्यों न हो।
- Rajasthan GK को नियमित रूप से Revise करें।
- Mental Ability की Daily Practice करें।
- Teaching Aptitude को समझकर पढ़ें।
- Language Section को नजरअंदाज न करें।
- हर सप्ताह अपनी Progress Check करें।
- Previous Year Questions जरूर लगाएं।
- नियमित Mock Tests दें।
- गलत प्रश्नों की अलग Notebook बनाएं।
- परीक्षा से पहले पर्याप्त Revision करें।
तैयारी के दौरान होने वाली सामान्य गलतियां
- बिना सिलेबस पढ़े तैयारी शुरू करना।
- Revision न करना।
- केवल Theory पढ़ना।
- Mock Test न देना।
- Time Table का पालन न करना।
- बहुत अधिक किताबें खरीद लेना।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र न हल करना।
Rajasthan BSTC में अच्छे अंक कैसे लाएं?
बीएसटीसी में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आपको केवल मेहनत ही नहीं बल्कि सही रणनीति की भी आवश्यकता होती है। रोजाना निर्धारित समय तक पढ़ाई करें, प्रत्येक विषय का नियमित अभ्यास करें, सप्ताह में कम से कम दो मॉक टेस्ट दें और अपनी गलतियों का विश्लेषण करें। यदि आप पूरे सिलेबस को समय पर पूरा करके नियमित रिवीजन करते हैं, तो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
Important Links
| Rajasthan BSTC Old Paper | पीडीऍफ़ डाउनलोड करे |
| BSTC Official Website | predeledraj2026.com |
FAQs – Rajasthan BSTC Ki Taiyari Kaise Kare?
BSTC की तैयारी के लिए रोज कितने घंटे पढ़ना चाहिए?
आमतौर पर 4–6 घंटे की focused study पर्याप्त हो सकती है। समय से ज्यादा महत्वपूर्ण आपकी नियमितता और पढ़ाई की गुणवत्ता पर हो सकता है।
BSTC में सबसे महत्वपूर्ण विषय कौन सा है?
Mental Ability, Rajasthan GK, Teaching Aptitude और Language Ability सभी महत्वपूर्ण हैं। चारों प्रमुख भागों को 50-50 प्रश्न और 150-150 अंकों का वेटेज दिया गया है।
क्या BSTC में Negative Marking होती है?
2026 के परीक्षा पैटर्न के अनुसार गलत उत्तर के लिए Negative Marking नहीं थी।