Special BSTC Kya Hai? स्पेशल BSTC कोर्स, योग्यता, अवधि, फीस और करियर की पूरी जानकारी

Special BSTC Kya Hai? स्पेशल BSTC कोर्स, योग्यता, अवधि, फीस और करियर की पूरी जानकारी

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि Special BSTC Kya Hai, तो आज में अशोक कुमार आपको Special BSTC के बारे में आसान भाषा में समझाने वाले हु, Special Education के क्षेत्र में शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े D.Ed. Special Education डिप्लोमा कोर्स इसमें करवाए जाते है। इसमें विद्यार्थियों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, उनकी सीखने की जरूरतों को समझने और उनके लिए उपयुक्त शिक्षण पद्धतियों का उपयोग करने से संबंधित सिखाया जाता है।

आपको Regular BSTC यानी D.El.Ed. और Special BSTC को एक जैसा नहीं समझना चाहिए। क्योकि Special Education का क्षेत्र विशेष रूप से disability और additional educational needs वाले विद्यार्थियों की शिक्षा एवं सहायता पर आधारित होता है।

भारत में Special Education से जुड़े कई प्रशिक्षण कार्यक्रम Rehabilitation Council of India (RCI) के नियमन के अंतर्गत आते हैं। RCI की आधिकारिक course list में D.Ed. Special Education के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे Visual Impairment, Hearing Impairment, Intellectual Disability, Multiple Disabilities आदि के पाठ्यक्रम को जोड़ा गया हैं।

इसलिए जब भी आप Special BSTC करने का सोचा रहे है तो admission लेने से पहले यह जरूर देखना चाहिए कि संबंधित course और institute RCI से मान्यता प्राप्त है या नहीं

Special BSTC Full Form

स्पेशल बीएसटीसी का पूरा नाम Special Basic School Teaching Certificate होती है हालांकि इसको बहुत से जगह पर D.El.Ed Special Education के नाम से भी जाना जाता है

विवरणजानकारी
सामान्य नामSpecial BSTC
संबंधित कोर्सD.Ed. Special Education
क्षेत्रSpecial Education
कोर्स का उद्देश्यविशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के शिक्षण का प्रशिक्षण
नियामक संस्थाRehabilitation Council of India (RCI), जहां लागू हो
कोर्स अवधिसंबंधित मान्यता प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार
करियर क्षेत्रSpecial Education, Inclusive Education एवं संबंधित क्षेत्र

Special BSTC में क्या पढ़ाया जाता है?

Special BSTC या D.Ed. Special Education के जरिये विधार्थियों को केवल सामान्य teaching methods नहीं पढ़ाए जाते, बल्कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की learning needs को समझने पर भी ध्यान दिया जाता है।

RCI के अंतगर्त कोर्स में आपको निम्न विषय के में पढ़ाया जाता है:

  • Practical Training
  • Special Education की मूल अवधारणाएं
  • Child Development
  • Educational Psychology
  • Inclusive Education
  • Teaching-Learning Methods
  • Assessment और Evaluation
  • Disability Awareness
  • Classroom Management
  • Communication Skills
  • Teaching Aids और Learning Materials
  • बच्चों की individual learning needs को समझना
  • Practical Training

Special BSTC किन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है?

अगर आप भी सोच रहे है की Special Education Teacher बनने का तो आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है।

खास कर ऐसे विद्यार्थी इस क्षेत्र पर विचार कर सकते हैं:

  • जिन्हें teaching profession में रुचि है।
  • जो Special Education में करियर बनाना चाहते हैं।
  • जिन्हें बच्चों के साथ काम करने में रुचि है।
  • जो disability education के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।
  • जो inclusive education को समझना चाहते हैं।

Special BSTC Course Duration

Special BSTC की अवधि संबंधित मान्यता प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार पहले से तय होती है। RCI की आधिकारिक course list में कई D.Ed. Special Education programs की अवधि 2 वर्ष दी गई है। उदाहरण के लिए D.Ed. Special Education in Visual Impairment और Multiple Disabilities जैसे कार्यक्रम 2 वर्ष के होते हैं।

इसलिए admission लेने से पहले जिस specialization और college में प्रवेश लेना चाहते हैं, उसकी latest official course details जरूर देख ले।

Special BSTC Eligibility

Special BSTC की eligibility course और institution अलग अलग हो सकती है इस लिए आपको प्रवेश लेने से पहले आपको उस साल का official admission notification और RCI-approved course details जरुर देखले है।

आमतौर पर teacher education diploma courses में शैक्षणिक योग्यता के रूप में 12वीं पास मांगा जाता है, लेकिन exact percentage, subject requirements, age limit और admission criteria संबंधित notification के अनुसार ही मान्य होंगे।

Admission से पहले ये बातें जरूर जांचें

  1. उम्मीदवार की educational qualification।
  2. न्यूनतम प्रतिशत।
  3. आयु सीमा।
  4. संबंधित specialization।
  5. संस्थान की RCI recognition।
  6. Admission process।
  7. Course duration।
  8. Course fee।
  9. संबंधित राज्य के admission rules।

Special BSTC Admission के लिए जरूरी Documents

Admission का फॉर्म भरते समय आपके पास में निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • अन्य educational certificates
  • संबंधित admission form
  • अन्य documents, जैसा official notification में बताया गया हो

Special BSTC Admission कैसे होता है?

Special BSTC में admission का तरीका राज्य, वर्ष और संबंधित संस्थान के admission rules के आधार पर अलग हो सकता है। लेकिन आम तौर पर प्रक्रिया में निम्न चरण के जरिये करवाया जाता हैं:

  1. सबसे पहले तो Official admission notification जारी किया जाता है।
  2. अब इसके Online application फॉर्म शुरू किये जाते।
  3. अब Candidate द्वारा registration किया जाता है।
  4. Application form में personal और educational details भरे।
  5. आवश्यक documents upload करना।
  6. Application fee जमा करना।
  7. Merit या निर्धारित admission process के आधार पर चयन।
  8. College preference या counselling, जहां लागू हो।
  9. Document verification।
  10. Admission fee जमा करके प्रवेश पूरा करना।

Special BSTC Fees कितनी होती है?

Special BSTC की फीस पूरे भारत में एक समान नहीं होती। यह college, specialization, state और institution के अनुसार अलग अलग रखी जाती है।

फीस में निम्न प्रकार के charges शामिल किये जाते हैं:

  • Tuition Fee
  • Admission Fee
  • Examination Fee
  • Practical/Training Fee
  • Library Fee
  • अन्य institutional charges

इसलिए किसी specific college में admission लेने से पहले उसकी official fee structure जरूर पता कर ले।

Special BSTC के बाद Career Options

Special Education में training प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के लिए education और rehabilitation से जुड़े कई career options आपको मिलते हैं।

  • Special Education Teacher
  • Special Educator
  • Inclusive Education Support
  • Special Schools
  • Educational Institutions
  • Rehabilitation-related organisations
  • NGOs working in disability education
  • Learning Support Services

Special BSTC और Regular BSTC में अंतर

आधारSpecial BSTCRegular BSTC / D.El.Ed.
मुख्य क्षेत्रSpecial EducationGeneral Elementary Education
उद्देश्यविशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की शिक्षासामान्य प्रारंभिक शिक्षा
प्रशिक्षणSpecial Education focusedGeneral teaching focused
करियरSpecial Education related rolesElementary teaching related roles
नियामक आवश्यकताएंRCI recognition/requirements, जहां लागूसंबंधित teacher education regulations
Courseसंबंधित Special Education diplomaD.El.Ed.

Special BSTC Syllabus

स्पेशल बीएसटीसी में निम्नलिखित विषय के बारे में पढ़ाया जाता है

  • Special Education Basics
  • Child Psychology
  • Teaching Methods
  • Inclusive Education
  • Disability Studies
  • Classroom Management
  • Practical Training

Special BSTC करने के फायदे

Special BSTC करने के कई फायदे हैं:

  • Special Teacher बनने का मौका
  • सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नौकरी
  • दिव्यांग बच्चों के साथ काम करने का अवसर
  • समाज सेवा के साथ अच्छा करियर

Special BSTC के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है?

Special BSTC या Special Education course करने के बाद सरकारी नौकरी सीधे guaranteed नहीं होती है।

सरकारी नौकरी के लिए संबंधित recruitment authority द्वारा निर्धारित eligibility पूरी करनी होती है। उदाहरण के लिए किसी भर्ती में Special Education qualification के साथ RCI registration, teacher eligibility test या अन्य qualification आवश्यक हो सकती है।

इसलिए नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले हमेशा संबंधित official recruitment notification में qualification और registration requirements जरूर पढ़ले।

Special BSTC Official Website

Special BSTC भारतीए पुनर्वास परिषद्
Categorycourse
special bstc official websiterehabcouncil.nic. in

Special BSTC FAQs

Special BSTC Kya Hai?

Special BSTC आमतौर पर Special Education teacher training से संबंधित D.Ed. Special Education प्रकार के diploma courses का नाम है। RCI की आधिकारिक सूची में अलग-अलग disability areas के लिए D.Ed. Special Education courses उपलब्ध होते हैं।

Special BSTC कितने साल का होता है?

कई RCI-listed D.Ed. Special Education programs की अवधि 2 वर्ष की होती है, लेकिन exact duration संबंधित course और current regulations के अनुसार जांचनी चाहिए।

2 thoughts on “Special BSTC Kya Hai? स्पेशल BSTC कोर्स, योग्यता, अवधि, फीस और करियर की पूरी जानकारी”

Leave a Reply