आज में अशोक कुमार आपको Special BSTC Eligibility के बारे में विस्तार से बताने वाला हु इसमे आपके मन के इन सभी सवालो का जवाब देने वाला हु कि Special BSTC के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी है, 12वीं में कितने प्रतिशत अंक होने चाहिए, उम्र कितनी होनी चाहिए और कौन-कौन से documents चाहिए।
Special BSTC में आपको D.Ed. Special Education courses देखने को मिलते है इसके लिए आपको Special Education Teacher Training के कोर्स और कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले आपको Rehabilitation Council of India (RCI) से मान्यता प्राप्त है के नही इसको देखना जरूरी है।
2026 में Special Education से जुड़े कोर्स और शिक्षक पात्रता में RCI का महत्व काफी बढ़ गया है इस लिए राजस्थान में भी RCI की approved institution list में D.Ed. Special Education programmes को चलाने वाले संस्थानयो को जोड़ा गया है।
ध्यान दें: आपको बता दे Special BSTC की eligibility college, course, admission authority और संबंधित वर्ष की notification के अनुसार अलग रखी जा सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले official admission notification और RCI-approved course details जरूर देखले।
Special BSTC Eligibility 2026 क्या है?
Special BSTC Eligibility का मतलब है की आपके पास में Special BSTC या इसके समन्धित D.Ed. Special Education course में प्रवेश लेने के लिए आपके पास में शैक्षणिक और अन्य शर्तों को पूरा करने की योग्यता होनी चाहिए
Special Education के D.Ed. programmes में भाग लेने के लिए आपके पास में 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है कुछ विश्वविद्यालय और कॉलेज में minimum percentage का भी रूल रखा जाता है।
इसे भी पढ़े: स्पेशल BSTC कोर्स, योग्यता, अवधि, फीस और करियर की पूरी जानकारी
Special BSTC के लिए Educational Qualification
Special BSTC में admission लेने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
- 12वीं के बाद Special Education से संबंधित course में admission लिया जा सकता है।
- कुछ colleges/institutions minimum percentage का भी रुल रखा जाता हैं।
- reserved category candidates को नियमों के अनुसार percentage में relaxation छुट मिल सकती है।
- जिस course में admission लेना है, उसकी specific eligibility जरूर check करनी चाहिए।
क्या 12वीं के बाद Special BSTC कर सकते हैं?
हाँ, Special Education के D.Ed. programmes में 12वीं के बाद admission ले सकते है। उदाहरण के तौर पर कुछ D.Ed. Special Education programmes में 10+2 को basic qualification के रूप में स्वीकार किया जाता है।
Special BSTC में 12वीं में कितने प्रतिशत चाहिए?
यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि Special BSTC में admission के लिए 12वीं में कितने प्रतिशत अंक चाहिए?
इसका कोई भी फिक्स परसेंटेज बताना सही नही होगा क्योकि minimum मार्क्स का रूप institution या प्रवेश सुचना एक अनुसार होता है।
कुछ D.Ed. Special Education programmes में 12वीं में 50% marks की requirement मागी जाती है, जबकि reserved categories के लिए relaxation का प्रावधान किया जाता है।
इसलिए अगर किसी college की notification में 50% marks मांगे गए हैं, तो सामान्य category के candidate को उस requirement को पूरा करना होता है।
उदाहरण
| Category | संभावित Qualification |
|---|---|
| General | 12वीं पास + निर्धारित minimum percentage |
| OBC | 12वीं पास + notification के अनुसार relaxation |
| SC/ST | 12वीं पास + notification के अनुसार relaxation |
| PwD | 12वीं पास + applicable rules के अनुसार relaxation |
नोट: ऊपर की जो table सामान्य समझ के लिए है। Actual percentage और relaxation admission notification के अनुसार ही मान्य होगा।
Special BSTC Age Limit 2026
Special BSTC में आयु सीमा भी प्रवेश फॉर्म भरते समय institution के नियमो पर आधार होती है लेकिन अलग इसमें आप 18 से लेकर 30 वर्ष तक आवेंदन फॉर्म भर सकते है।
आवेदन करने से पहले इन चीजों को जरूर देखें:
- Minimum Age
- Maximum Age
- Age calculation date
- Reserved category relaxation
- महिला उम्मीदवारों के लिए applicable rules
- अन्य special category relaxation
क्या Special BSTC में Age Relaxation मिलती है?
ये आपके करंट एडमिशन सुचना के अनुसार होती है अगर आपके रिजर्व्ड केटेगरी के विधार्थियों को नियमो के अनुसार रिलैक्सेशन दी जा सकती है। लेकिन age relaxation का लाभ तभी मिलेगा जब संबंधित notification में उसका स्पष्ट प्रावधान हो।इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी category के अनुसार official rules पढ़ना जरूरी है।
Special BSTC के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?
Special BSTC में admission फॉर्म को भरते समय आपके पास में इन documents का होना आवश्यक है:
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- 12वीं की Certificate
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Signature
- जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- EWS Certificate, यदि लागू हो
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- मूल निवास प्रमाण पत्र, यदि मांगा गया हो
- Transfer Certificate
- Migration Certificate, यदि लागू हो
- अन्य educational certificates
Documents में नाम अलग होने पर क्या करें?
अगर आपकी 10वीं, 12वीं और Aadhaar आदि documents में नाम या जन्मतिथि अलग-अलग है, तो admission के समय समस्या हो सकती है।
इसलिए application form भरने से पहले सभी documents में:
- नाम
- पिता/माता का नाम
- जन्मतिथि
- category
- marks
अच्छी तरह check कर लें।
क्या Special BSTC के लिए Entrance Exam जरूरी है?
ये विश्वविद्यालय के एडमिशन प्रोसेस पर आधार होता है की वो किस जरिये मेरिट लिस्ट जरी करते है प्रवेश परीक्षा या मेरिट लिस्ट ये आपके ऑफिसियल सुचना में मेंशन किया होता है।
Special BSTC में Admission कैसे मिलता है?
Special BSTC admission की सामान्य प्रक्रिया कुछ इस तरह की होती है:
Notification → Eligibility Check → Online Application → Documents Upload → Merit/Selection Process → Counselling/Allotment → College Reporting
- सबसे पहले ऑफिसियल सुचना विश्वविद्यालय जारी की जाती है
- अब योग्य अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरते है
- इसके बाद में प्रवेश परीक्षा या मेरिट लिस्ट जारी की जाती है
- अगर लिस्ट में नाम होने पर कॉलेज में डॉक्यूमेंट जमा करवाने होते है
- अब फीस भी जमा करनी होती है
- इसके बाद में आपका एडमिशन हो जाता है
Special BSTC के लिए RCI Recognition क्यों जरूरी है?
Special Education के क्षेत्र में Rehabilitation Council of India (RCI) की भूमिका महत्वपूर्ण की गई है।
2026 में राजस्थान हाई कोर्ट के एक मामले में भी यह स्पष्ट किया गया कि special education teachers से संबंधित qualifications में RCI की prescribed qualifications का महत्व होगा।
सुप्रीम कोर्ट के 2026 के एक आदेश में भी special educators के लिए recognized special-education qualification और RCI registration की आवश्यकता पर जोर दिया गया है; हालांकि किसी specific teaching recruitment में अतिरिक्त TET या अन्य requirements राज्य/नियोक्ता द्वारा लागू किया जाता हैं।
इसलिए केवल college का नाम देखकर admission लेना सही तरीका नहीं है। जिस specific course में admission ले रहे हैं, उसकी RCI recognition जरूर verify करें।
RCI Approved College कैसे Check करें?
Special Education course में admission लेने से पहले college की recognition check करना बहुत जरूरी है।
आपको मुख्य रूप से ये details देखनी चाहिए:
- Institute Name
- Institute Code
- Approved Training Programme
- Approval Period
- Intake
- Course Category
RCI की approved institutions lists में institution और programme की details दी जाती हैं। उदाहरण के लिए राजस्थान के विभिन्न संस्थानों में D.Ed.Spl.Ed. के HI, IDD और VI जैसे programmes दर्ज होते हैं।
क्या Special BSTC करने के बाद Special Teacher बन सकते हैं?
Special Education में career बनाने के लिए केवल course का नाम देखना पर्याप्त नहीं है। जिस teaching post के लिए आवेदन करना है, उसके recruitment notification में निर्धारित qualification, RCI recognition और अन्य requirements को पूरा करना भी जरूरी होता है।
2026 के राजस्थान से जुड़े न्यायिक मामलों में भी special education teacher recruitment के लिए RCI-approved qualifications की भूमिका पर चर्चा हुई है।
इसलिए Special BSTC के बाद नौकरी की eligibility को हमेशा specific recruitment notification के आधार पर check करें।
Special BSTC Eligibility 2026 – जरूरी बातें
अगर आप Special BSTC 2026 में admission लेना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- 12वीं की qualification सबसे पहले check करें।
- Minimum percentage college/course के अनुसार देखें।
- Age limit notification से verify करें।
- Reserved category relaxation के rules पढ़ें।
- Documents पहले से तैयार रखें।
- RCI-approved institution और course जरूर check करें।
- Admission की last date का ध्यान रखें।
- केवल social media या unofficial websites की जानकारी पर निर्भर न रहें।
- Government job के लिए अलग recruitment notification की eligibility जरूर देखें।
Special BSTC Eligibility 2026 FAQs
Special BSTC के लिए कौन eligible है?
आमतौर पर Special Education से जुड़े D.Ed. programmes में 12वीं या equivalent qualification basic eligibility मागी जाती है।
Special BSTC में 12वीं में कितने प्रतिशत चाहिए?
स्पेशल बीएसटीसी में आपके एडमिशन लेने के लिए आपके 12वी में 50% मार्क होने चाहिए
क्या 12वीं के बाद Special BSTC कर सकते हैं?
हाँ, कई D.Ed. Special Education programmes में 10+2 के बाद admission लिया जा सकता है।