जो भी अभ्यर्थी राजस्थान में एलडीसी परीक्षा की तैयारी करना चाहते है, उनको पहले कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से जारी Rajasthan LDC Syllabus और परीक्षा पैटर्न को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करके पहले समझना होगा इस भर्ती परीक्षा में 12वी पास और CET पास अभ्यर्थी ही फॉर्म भर सकते है तो अब सभी अभ्यर्थी जानना चाहते है, राजस्थान एलडीसी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में क्या होता है इसमें आपको जो परीक्षा में किस विषय से प्रश्न पूछे और कितने नंबर के पूछे जायेगे इसके बारे में बताया गया होता है और इसको विभाग के द्वारा ऑफिसियल रूप से जारी किया जाता है जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में सहायता हो सके
हम इस लेख में आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड Rajasthan LDC Syllabus And Exam Pattern 2026 के हिसाब से पूरा सरल भाषा में आपके साथ में शेयर करने वाले है
Rajasthan LDC New Syllabus 2026 Latest Update
राजस्थान में RSSB के द्वारा ही LDC पदों पर परीक्षा करवाती है वर्तमान वर्ष 2026 में ही नया सिलेबस को ऑफिसियल वेबसाइट के जरिये पीडीऍफ़ में अपलोड कर दिया है आप कर्मचारी चयन बोर्ड या Cartechh की वेबसाइट से भी पीडीऍफ़ में सिलेबस को डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है
इसे भी पढ़े: राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी की पूरी जानकारी
RSSB विभाग एक बारे में
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | Lower Division Clerk (LDC) |
| कुल पद | 10644 |
| परीक्षा तिथि | 05 जुलाई से 06 जुलाई 2026 |
| नौकरी स्थान | राजस्थान |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + टाइपिंग टेस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan LDC Exam Pattern 2026
जो भी अभ्यर्थी राजस्थान एलडीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको बता दू के दो लिखित पेपर होगे जिसमे से पहला तो सामान्य ज्ञान,विज्ञान और गणित का होगा वही पर दूसरा पेपर हिंदी और इंग्लिश का होगा इस परीक्षा के पेपर में आपने किसी भी प्रश्न का उत्तर गलत देते है तो 1/3 का नकारात्मक अंक किया जाएगा राजस्थान एलडीसी परीक्षा में कुल 300 प्रश्न पूछे जायेगे जो 200 नंबर के होगे
| पेपर | विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|---|
| Paper 1 | सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित | 150 | 100 | 3 घंटे |
| Paper 2 | हिंदी एवं अंग्रेजी | 150 | 100 | 3 घंटे |
Rajasthan LDC Typing Test 2026
राजस्थान एलडीसी परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थीयो को अब Computer Typing Test के लिए बुलाया जाता है अब इसमें आपको हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में टाइपिंग टेस्ट देना होता है आपको इसे पास करना जरूरी होता है जो भी आरक्षित केटेगरी है उनको विभाग के जरिये नियमों के हिसाब से छुट दी जाएगी
| विषय | समय | अंक |
|---|---|---|
| हिंदी टाइपिंग स्पीड टेस्ट | 10 मिनट | 25 |
| हिंदी दक्षता टेस्ट | 10 मिनट | 25 |
| इंग्लिश टाइपिंग स्पीड टेस्ट | 10 मिनट | 25 |
| इंग्लिश दक्षता टेस्ट | 10 मिनट | 25 |
Rajasthan LDC (Paper 1) Syllabus 2026
राजस्थान एलडीसी परीक्षा में प्रथम पेपर में तीन विषय से प्रश्न पुछे जायेगे
- सामान्य ज्ञान
- विज्ञान
- गणित
1. सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
इसमें राजस्थान एवं भारत से जुड़े तथ्यात्मक और समसामयिक प्रश्न पूछे जायेगे।
- राष्ट्रीय एवं राजस्थान के समसामयिक घटनाक्रम
- राजस्थान का भूगोल, जलवायु, वनस्पति एवं मृदा
- जनसंख्या, जनजातियाँ एवं प्राकृतिक संसाधन
- कृषि, सिंचाई परियोजनाएँ एवं आर्थिक विकास
- राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, लोक देवता एवं मेले
- पंचायती राज एवं औद्योगिक विकास
2. दैनिक विज्ञान (General Science)
विज्ञान भाग में कक्षा 10 स्तर तक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- धातु, अधातु एवं कार्बन यौगिक
- प्रकाश, लेंस एवं दृष्टि दोष
- विद्युत, ओम का नियम एवं मोटर
- अंतरिक्ष विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी
- आनुवंशिकी एवं पर्यावरण अध्ययन
- मानव स्वास्थ्य, रक्त समूह एवं रोग
3. गणित (Mathematics)
गणित में बेसिक एवं प्रतियोगी स्तर के प्रश्न शामिल होंगे।
- प्रतिशत, लाभ-हानि एवं ब्याज
- अनुपात एवं समानुपात
- रैखिक एवं द्विघात समीकरण
- त्रिभुज, वृत्त एवं क्षेत्रफल
- घन, बेलन एवं आयतन
- त्रिकोणमिति एवं ऊँचाई-दूरी
- सांख्यिकी एवं माध्य
Rajasthan LDC (Paper-II) Syllabus 2026
Paper 2 में सामान्य हिंदी और General English से समान महत्व के प्रश्न पूछे जाएंगे।
सामान्य हिन्दी:-
- संधि और संधि विच्छेद
- सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- पर्यायवाची शब्द
- विपरीतार्थक (विलोम) शब्द
- अनेकार्थक शब्द
- शब्द – युग्म
- संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना
- शब्द – शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण
- वाक्य – शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का
- वाच्य : कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग
- क्रिया : सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएँ
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द
- सरल, संयुक्त और मिश्र अंग्रेजी वाक््यों का हिन्दी में रूपान्तरण और हिन्दी वाकक््यों का अंग्रेजी में रूपान्तरण.
- कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान
General English:-
- Tenses/ Sequence of Tenses
- Voice: Active and Passive
- Narration: Direct and Indirect
- Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice-versa.
- Use of Articles and Determiners
- Use of Prepositions
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa
- Correction of sentences including subject, Verb, Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and
- words wrongly used
- Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions)
- Synonyms
- Antonyms
- One word substitution
- Forming new words by using prefixes and suffixes
- Confusable words
- Comprehension of a given passage
- Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and Notices, Tenders
Rajasthan LDC Syllabus PDF Download कैसे करें?
यदि आप Rajasthan LDC Syllabus PDF Download करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए
- होम पेज पर Syllabus सेक्शन में जाएं
- अब Rajasthan LDC Syllabus 2026 लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद में PDF डाउनलोड करें
- मोबाइल या लैपटॉप में सेव करें
Rajasthan LDC 2026 Preparation Tips
यदि आपका लक्ष्य पहली बार में LDC परीक्षा पास करना है, तो यह रणनीति अपनाएँ:
- प्रतिदिन 2 घंटे सामान्य ज्ञान और राजस्थान GK पढ़ें।
- गणित के लिए रोज़ 30–40 प्रश्न हल करें।
- हिंदी एवं अंग्रेज़ी व्याकरण का नियमित अभ्यास करें।
- सप्ताह में कम से कम 2 फुल मॉक टेस्ट दें।
- प्रतिदिन 20–30 मिनट हिंदी और अंग्रेज़ी टाइपिंग प्रैक्टिस करें।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
| RSSB LDC Syllabus 2026 PDF Download Link | Syllabus PDF |
| वर्तमान में चल रही सभी भर्तियों की अपडेट सबसे पहले | Live Update |
| Join WhatsApp Group | Join Now |
| Official Website | RSSB |
FAQs – Rajasthan LDC Syllabus
Rajasthan LDC Syllabus 2026 कब जारी हुआ है?
RSSB द्वारा वर्ष 2026 के लिए नया LDC सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
Rajasthan LDC परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?
एलडीसी भर्ती परीक्षा में कुल 2 पेपर होते हैं – पहला सामान्य ज्ञान, विज्ञान एवं गणित का तथा दूसरा हिंदी एवं अंग्रेज़ी का।
क्या Rajasthan LDC परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है।
LDC Typing Test में कौन-कौन सी भाषा होती है?
टाइपिंग टेस्ट में हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में स्पीड एवं दक्षता परीक्षा देनी होती है।
3 thoughts on “Rajasthan LDC Syllabus 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती New Syllabus और Exam Pattern जारी @Cartechh.in”